कपिल देव के बर्थडे पर फिल्म 83 के सामने आए खास फोटो, नटराज मुद्रा में दिखे रणवीर सिंह

सोमवार, 6 जनवरी 2020 (12:38 IST)
Photo : Twitter

कपिल देव का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर फिल्म 83 के कुछ खास फोटो सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह को कपिल देव टिप्स दे रहे हैं। 


 
बैटिंग करते समय कपिल देव की नटराज मुद्रा बहुत फेमस रही है। कपिल की इस अदा को रणवीर सिंह ने भी दोहराया है और वे हूबहू कपिल दिख रहे हैं। 

Photo : Twitter
 
कपिल का कहना है कि रणवीर सिंह ने इस रोल को निभाने के लिए खूब मेहनत की है और घंटों क्रिकेट की प्रैक्टिस की है। 

Photo : Twitter

 
यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी। इसमें 1983 में विश्व कप जीतने वाली टीम का सफर दिखाया जाएगा जिसे टूर्नामेंट शुरू होने के पहले कोई भी दावेदार नहीं मान रहा था, लेकिन कपिल की कप्तानी और हार न मानने वाली प्रवृत्ति के कारण टीम विश्व चैंपियन बनी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी