कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को दी गालियां और की मारपीट!

लगता है कि कपिल शर्मा से सफलता बर्दाश्त नहीं हो रही है। उनकी बदतमीजी के बारे में कई खबरे सुनने को मिल रही हैं। हाल ही में एक ऐसी खबर आई है कि जान कर आप दंग रह जाएंगे। कपिल, सुनील ग्रोवर और उनके शो की टीम मेलबर्न से मुंबई लौट रही थी। फ्लाइट में कपिल ने खूब पी ली और नशा चढ़ गया। 
फ्लाइट के यात्रियों के अनुसार सुनील के पास कपिल पहुंच गए और गालियां बकने लगे। वे इतनी जोर से चीख रहे थे कि सभी को गालियां सुनाई दे रही थी। उन्होंने सुनील को मारना शुरू कर दिया और कहा कि तू है कौन? तेरा शो फ्लॉप हो गया था। तू मेरा नौकर है। ऑस्ट्रेलिया में भी जो शो तूने खुद किया वो फ्लॉप था। 
 
कपिल के इस दुर्व्यवहार से सुनील दंग थे। पर वे चुप बैठे रहे। उन्होंने कपिल की हालत देख कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यह नजारा देख शो के अन्य लोग पहुंचे और कपिल को समझाने की कोशिश की। 
 
फ्लाइट में बैठे अन्य यात्रियों ने इमरजेंसी लैंडिंग की डिमांड कर डाली, लेकिन उन्हें समझा-बुझा कर शांत किया गया। कहा जा रहा है कि जब से कपिल को दूसरी फिल्म मिली है वे अपने आपको स्टार समझने लगे हैं। 
 
वैसे भी कपिल ने सुनील को कभी पसंद नहीं किया। सुनील ने अपना अलग शो शुरू किया तो कपिल को बुरा लगा। सुनील का शो फ्लॉप रहा और कपिल ने उन्हें फिर अपने शो में एंट्री दे दी, लेकिन उस बात को वे भूले नहीं हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें