वरुण धवन की दुल्हनियां बनेंगी जाह्नवी कपूर, करण जौहर ने किया सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ऐलान

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (14:21 IST)
Movie Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी हिट फ्रैंचाइजी 'दुल्हनिया' की अगली‍ फिल्म का ऐलान कर दिया है। पहली दो फिल्मों 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में वरुण धवन और आलिया भट्ट नजर आई थीं। इन फिल्मों का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। 
 
वहीं अब इस फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म का नाम 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' होगा। इस फिल्म में हीरो तो वरुण धवन होंगे, लेकिन आलिया भट्ट की जगह इस बार जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। 

ALSO READ: अजय देवगन की Shaitaan का ट्रेलर रिलीज, आर माधवन का शैतानी रूप देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
 
करण जौहर ने फिल्म का एक छोटा सा वीडियो शेयर करके इसकी स्टार कास्ट से लेकर पूरी टीम के बारे में जानकारी दी है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, 'आपका सनी संस्कारी अपनी तुलसी कुमारी को पाने की राह पर है.. एंटरटेनमेंट से भरपूर यह प्रेम कहानी बड़े पर्दे पर आ रही है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
 
इस फिल्म को करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के तले बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान करेंगे। वहीं वरुण और जाह्नवी इससे पहले फिल्म 'बवाल' में एक साथ नजर आ चुके हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी