शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पति पराग त्यागी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, इमोशनल वीडियो आया सामने

WD Entertainment Desk

शनिवार, 28 जून 2025 (11:30 IST)
'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाल के अचानक निधन से हर किसी को झटका लगा है। एक्ट्रेस का महज 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। बीती रात शेफाली की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया। 
 
अस्पताल में डॉक्टरों ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया। शेफाली के निधन से उनके पति पराग त्यागी और परिवार को गहरा सदमा लगा है। शेफाली को खोने से पराग बुरी तरह टूट गए हैं। सोशल मीडिया पर पराग का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कार से अस्पताल के बाहर आते दिख रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो में पराग त्यागी कार में बैठे रोते नजर आ रहे हैं। पराग के इस वीडियो को देखकर हर कोई इमोशनल हो गया है। वहीं पराग त्यागी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शेफाली जरीवाला के पेट सिंबा के साथ नजर आ रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

बता दें कि शेफाली जरीवाला ने पराग त्यागी संग साल 2014 में दूसरी शादी रचाई थी। शादी के 10 साल बाद भी दोनों का कोई बच्चा नहीं था। बीते दिनों खबर आई थी कि शेफाली एक बच्चा गोद लेने का प्लान कर रही हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी