karan johar ask anything session: फिल्ममेकर करण जौहर लंबे समय बाद फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। करण इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इसी बीच करण जौहर ने सोशल मीडिया पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया। जिसमें यूजर्स ने उनसे कई मजेदार सवाल किए।
करण ने इंस्टाग्राम के थ्रेड पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया। इस दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा 'क्या आप गे हो? सही है? करण जौहर ने इसका मजेदार जवाब देते हुए यूजर्स का मुंह बंद कर दिया। उन्होंने लिखा, 'तुम इच्छुक हो?
बता दें कि करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया और रणवीर के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।