देखिए... करीना कपूर की बर्थडे पार्टी के फोटो

21 सितम्बर को करीना कपूर खान 36 वर्ष की हो गईं। करीना का कहना है कि यह बर्थडे उनके लिए बहुत खास है क्योंकि वे प्रेग्नेंट हैं। करीना के पति सैफ अली खान ने अपने नजदीकियों के लिए पार्टी रखी। करीना की खास दोस्त मलाइका अरोरा और अमृता अरोरा खासतौर पर मौजूद थीं। बहन करिश्मा तो हर मौके पर करीना के साथ रहती हैं। पार्टी का सरप्राइज थे रणबीर कपूर। वे विशेष रूप से करीना के लिए आए थे। (फोटो सौजन्य: इंस्टाग्राम) 
कपूर खानदान... अगले पेज पर 

इस पार्टी में कपूर खानदान के रणधीर कपूर, शशि कपूर के बेटे और कपूर खानदान के कुछ लोग मौजूद थे। कुणाल
खेमू और सोहा अली खान भी पार्टी में शामिल थे।
मलाइका और अमृता का हॉट अंदाज... अगले पेज पर  

मलाइका अरोरा, अमृता अरोरा, करिश्मा कपूर और करीना कपूर की गर्ल्स गैंग बेहद फैशनेबल है। ये चारों अक्सर साथ घूमती हैं और पार्टी करती हैं। अमृता और मलाइका खास अंदाज में इस पार्टी में शामिल हुईं। 
बहनों की बांडिंग... अगले पेज पर 

करिश्मा और करीना कपूर बहन होने के साथ-साथ बहुत अच्छी दोस्ती हैं। उनकी बांडिंग की फिल्म इंडस्ट्री में मिसाल दी जाती है। हर सुख-दु:ख में वे साथ होती हैं। 
सैफ की बेटी... अगले पेज पर 

सैफ अली की बेटी सारा अली खान से करिश्मा की अच्छी पटती हैं। वे भी पार्टी में देखी गईं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें