अपने लाड़ले तैमूर अली खान के लिए करीना कपूर ने पोस्टपोन की अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इन दिनों राजस्थान में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी नजर आने वाली हैं। करीना के पास इस समय अंग्रेजी मीडियम के अलावा गुड न्यूज और तख्त जैसी बड़ी फिल्में भी है। इनमें से सबसे इंट्रेस्टिंग करीना को 'अंग्रेजी मीडियम' में देखना होगा, जिसमें वह पहली बार इरफान खान के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म वो में कॉप का किरदार निभाती दिखेंगी। 
 
करीना कपूर अभी 'गुड न्यूज' की शूटिंग कर रही हैं और ऐसा सुनने में आया है कि उन्होंने 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग को टाल दिया है। खबरों के मुताबिक, फिल्म गुडन्यूज और मैग्जीन के फोटोशूट में बिजी होने के चलते करीना अपने बेटे तैमूर को टाइम नहीं दे पाईं। इसीलिए उन्होंने अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग को पोस्टपोन कर दिया है। करीना अब मई की बजाय जून में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।
 
करीना तैमूर के साथ वक्त बिताना चाहती हैं। तैमूर की प्लेग्रुप की छुट्टियां मई से शुरू होंगी। एक बार जब तैमूर की छुट्टी शुरू हो जाएंगी तो करीना जून में जब वह अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के लिए जाएंगी तो वो तैमूर अली खान को अपने साथ लंदन ले जा सकती है। करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ पूरा समय बिताती हैं। तैमूर हमेशा से ही उनकी फर्स्ट प्रायोरिटी रहे हैं।
 
माना जा रहा है कि करीना कपूर के शूटिंग के पोस्टपोन करने से तय शेड्यूल बिगड़ेगा और इसका असर फिल्म की रिलीज डेट पर भी पड़ेगा। इरफान खान पहले ही 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और अभी इसका शूट राजस्थान में चल रहा है। इरफान और करीना के अलावा इस फिल्म में राधिका मदान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी