Bigg Boss 14 : सलमान का शो फिर घिरा विवादों में, करणी सेना ने लगाया लव जिहाद प्रमोट करने का आरोप

गुरुवार, 19 नवंबर 2020 (18:18 IST)
सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' हर बार विवादों में घिरा रहता है। बिग बॉस 14 में भी कुछ समय पहले जान कुमार सानू ने मराठी भाषा पर विवादित बयान दे दिया था, जिसके बाद शिवसेना ने बिग बॉस 14 के मेकर्स को शूटिंग रोकने की धमकी दे डाली थी।

 
शिवसेना की धमकी के बाद जान कुमार सानू ने नेशनल टेलीविजन पर मराठी भाषा का अपमान करने के लिए माफी मांगी थी, जिसके बाद वह मामला खत्म हुआ था। अब बिग बॉस 14 के मेकर्स को करण सेना की तरफ से धमकी मिली है।
 
बिग बॉस 14 ने हाल में एक प्रोमो रिलीज किया था, जिसमें एजाज खान और पवित्रा पुनिया किस करते नजर आ रहे थे। करणी सेना ने इसी प्रोमो के चलते बिग बॉस 14 के मेकर्स को धमकी दी है। 

ALSO READ: जानिए कितनी थी अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता की पहली सैलरी
 
करणी सेना का आरोप है कि बिग बॉस 14 के मेकर्स देश में लव जिहाद प्रमोट कर रहे हैं। करणी सेना ने सलमान के शो पर अडल्ट कंटेंट को प्रमोट करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने 'बिग बॉस 14' पर बैन लगाने की मांग की है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी