'भूल भुलैया 2' के लिए कार्तिक आर्यन को मिले इतने करोड़ रुपए, जानिए फिल्म की स्टारकास्ट की फीस

शुक्रवार, 6 मई 2022 (13:06 IST)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' का फैंस बेसब्री से इतजार कर रहे हैं। अक्षय की 'भूल भुलैया' की जबरदस्त सफलता के 14 साल बाद कार्तिक की 'भूल भुलैया 2' सिनेमाघरों में 20 मई को ‍रिलीज होने जा रही है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी सहित अन्य स्टारकास्ट को कितनी फीस मिली है।
कार्तिक आर्यन-
भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। वह फिल्म में रूहान रंधाना उर्फ रूह बाबा का किरदार निभा रहे हैं। खबरों के अनुसार फिल्म के लिए कार्तिक ने 15 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। 
 
कियारा आडवाणी- 
कियारा आडवाणी इस फिल्म में रीत ठाकुर का किरदार निभा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को 2 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
 
तब्बू-
फिल्म भूल भुलैया 2 में तब्बू भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह कनिका शर्मा के किरदार में दिखेंगी। इस रोल के लिए उन्हें 2 करोड़ रुपए फीस मिली हैं। 
 
राजपाल यादव- 
भूल भुलैया में राजपाल यादव की कॉमेडी को काफी पसंद किया गया था। अब इस फिल्म के सीक्वल में भी राजपाल यादव दर्शकों को हंसाते दिखेंगे। खबरों के ‍अनुसार 'छोटा पंडित' का रोल निभाने के लिए उन्हें 1.25 करोड़ रुपए मिले हैं।
संजय मिश्रा-
संजय‍ मिश्रा भी फिल्म में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को हंसाते दिखेंगे। फिल्म में राजपाल यादव के साथ उनकी दोस्ती को देखने मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस 'भूल भुलैया 2' के लिए संजय मिश्रा को 70 लाख रुपए फीस मिली है। 
 
अमर उपाध्याय- 
टीवी के दमदार एक्टर अमर उपाध्याय इस फिल्म में तब्बू के पति का रोल निभाते नजर आएंगे। अमर उपाध्याय को इस फिल्म के लिए 30 लाख रुपए दिए गए हैं।
 
राजेश शर्मा-
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश शर्मा को इस फिल्म के लिए 20 लाख रुपए फीस मिली है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी