कार्तिक आर्यन भी हुए कोरोना का शिकार, बोले- पॉजिटिव हो गया, दुआ करो...

सोमवार, 22 मार्च 2021 (15:40 IST)
देश में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बीते कुछ दिनों में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामारी का शिकार हो चुके हैं। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 
कार्तिक आर्यन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ' पॉजिटिव हो गया, दुआ करो।' इसके साथ कार्तिक ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें प्लस का साइन बना हुआ है।
 
कार्तिक का यह ट्वीट सामने आते ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे हैं। कार्तिक इन दिनों फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म पर फिलहाल काम को रोक दिया गया।
 
फिल्म जगत में लॉकडाउन हटने के बाद विभिन्न प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू हो गया था। इस दौरान कई बॉलीवुड के कलाकारों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपेयी, आशीष विद्यार्थी हाल ही में इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी