साउथ की इस फिल्म के हिन्दी रीमेक में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं कियारा आडवाणी

Webdunia
बुधवार, 16 जून 2021 (10:10 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के पास इस समय कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। वहीं अब खबर आ रही है कि कियारा साउथ की एक सुपरहिट फिल्म के हिन्दी रीमेक में बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ भी रोमांस करती नजर आएंगी। 

 
खबरों के अनुसार कियारा आडवाणी साउथ फिल्म 'अन्नियन' के रीमेक में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। कुछ महीने पहले ही रणवीर सिंह ने ऐलान किया था कि वे एस शंकर की हिट फिल्म 'अन्नियन' के हिन्दी रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म अन्नियन को दर्शकों ने टीवी पर 'अपरिचित' नाम से देखा है।
 
बताया जा रहा है कि कियारा फिल्म में नंदिनी का रोल करेंगी जिसे ओरिजनल फिल्म में एक्ट्रेस सुधा ने निभाया था। कियारा ने अपनी एक वर्चुअल फैन मीट के दौरान इस बात का हिंट दिया है। कियारा से पूछा गया कि वो किस कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं तो उन्होंने ने रणवीर सिंह का नाम लिया। इसी के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो रणवीर सिंह की अन्नियन में नजर आ सकती हैं।
 
हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 2005 में आई 'अन्नियन' को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसका हिन्दी डब वर्जन 'अपरिचित' भी काफी फेमस रहा है। फिल्म में विक्रम एक वकील के रोल में थे, जो मल्टीपल पर्सनालिटी डिसऑर्डर से जूझ रहा होता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख