करीना कपूर के बेटे तैमूर के पापा बनना चाहते हैं रणवीर सिंह

सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (13:00 IST)
टीवी के पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण 6' में बॉलीवुड सेलेब्रिटी नए-नए खुलासे करते नजर आ रहे हैं। अक्षय ​कुमार और रणवीर सिंह इस शो में मेहमान बन कर आए। 
 
शो के रैपिड राउंड में जब करण ने रणवीर सिंह से पूछा कि अगर आपको किसी एक खान के साथ काम करने का मौका मिले तो आप किसके साथ काम करने चाहेंगे- शाहरुख, सलमान खान और आमिर खान?
 
इसके जवाब में रणवीर ने कहा कि क्या मैं किसी और खान का नाम ले सकता हूं? तैमूर, जब तैमूर एक्टर बनेगा तो मैं उसके पिता का रोल करना चाहूंगा और वो मेरे बुढ़ापे का सहारा बनेगा। रणवीर के इस जवाब को सुनकर करण जौहर और अक्षय कुमार भी हैरान रह गए। 
 
रणवीर के इस जवाब से पता चलता है कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाड़ले बेटे तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ आम लोगों तक ही सीमित नहीं है बल्कि बॉलीवुड के स्टार्स भी तैमूर के दीवाने हैं। 
 
रणबीर कपूर भी तैमूर के फैन है। रणबीर कपूर ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि वह भी तैमूर के फैन हैं, जैसे ही उनकी कोई नई फोटो इंटरनेट पर दिखती हैं वो खुद निहारने लगते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी