करण जौहर के शो में दुश्मन के साथ कॉफी का मजा लेंगी प्रियंका चोपड़ा

फिल्ममेकर करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण का छठवां सीजन शुरू हो गया है। करण इस शो में स्टार्स से उनकी लाइफ से जुड़े कई खुलासे करते हैं। शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट अपने राज शेयर करते नजर आई थीं। 


 
अब शो में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान एक साथ नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि करण इस वक्त दोनों ही अभिनेत्रियों से शो में आने के लिए बात कर रहे हैं। प्रियंका इस समय अमेरिका में हैं। करण चाहते हैं कि दोनों को वे शो पर एक साथ बुलाएं।


 
करीना-प्रियंका में दुश्मनी फिल्म 'ऐतराज' के जमाने से चली आ रही है। इसके बाद से दोनों के बीच की कैटफाइट चर्चा में बनी रहती थी। इसी के चलते दोनों का एक साथ करण के शो में पहुंचना वाकई में बहुत मजेदार होने वाला है। 
 
वहीं ऐसी खबरें भी हैं कि शाहिद कपूर और ईशान खट्टर भी शो में एक साथ नजर आ सकते हैं। इसे पहले कभी-भी दोनों को एक साथ नहीं देखा गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी