माधुरी दीक्षित ने मुंबई में 48 करोड़ रुपये का खरीदा घर, जिम-स्विमिंग पूल, फुटबॉल पिच जैसी सुविधाएं

गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (17:09 IST)
माधुरी दीक्षित, जिनकी हाल ही में फिल्म 'मजा मा' रिलीज हुई है, ने मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। लोअर परेल इलाके में स्थित इस घर की कीमत 48 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
 
53 वीं मंजिल पर स्थित 
माधुरी का यह घर 53 वीं मंजिल पर स्थित है। इस अपार्टमेंट का क्षेत्रफल 5384 वर्गफीट है। इस अपार्टमेंट से अरब सागर भी दिखाई देता है। 
 
2.4 करोड़ की स्टांप ड्यूटी 
खबरों के मुताबिक माधुरी ने कैलीस लैंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ 2.4 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया। यह इंडिया बुल्स बऊल प्रोजेक्ट का हिस्सा है। 
 
क्या है इसमें सुविधाएं 
ऐसी कई सुविधाएं हैं। गौरतलब है कि माधुरी अब तक 12.50 लाख रुपये प्रतिमाह के किराए से एक घर में रहती थीं।  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी