भोलेनाथ के परम भक्त हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स, किसी के हाथ पर तो किसी के सीने पर है महादेव का टैटू

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (13:42 IST)
mahashivratri 2024: पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आम से लेकर खास तक हर कोई भोलेनाथ की भक्ति में डूबा दिख रहा है। इस खास मौके पर आपको बताते हैं उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जो भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं।

 
अजय देवगन
अजय देवगन ने अपने सीने पर भगवान शिवा का एक बड़ा सा टैटू बनवाया हुआ है। 
 
संजय दत्त
संजय दत्त भगवान शिव की पूजा तो करते ही हैं साथ ही उन्होंने अपने बाजू पर भोलेनाथ का टैटू भी बनवाया हुआ है।
 
कुणाल खेमू
कुणाल खेमू भी शिव भक्त हैं। उन्होंने अपनी पीठ पर ओम नम: शिवाय और त्रिशुल का टैटू बनवाया हुआ है।
 
सारा अली खान
सारा अली खान भी अक्सर भगवान शिव के मंदिरों में पूजा अर्चना करती नजर आती हैं। 
 
मौनी रॉय 
मौनी रॉय भी महादेव की भक्त हैं। वह लगभग अपने हर पोस्ट में ओम नम: शिवाय और महादेव जरूर लिखती हैं।
 
रवीना टंडन 
रवीना टंडन की शिव भक्ति का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह सभी 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं।
 
कंगना रनौट
कंगना रनौट को भी अक्सर महादेव की भक्ति में लीन देखा जाता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी