मालदीव में जमकर एंजॉय कर रही हैं मलाइका अरोरा, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

मलाइका अरोरा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इन्हीं खबरों के बीच मलाइका इन दिनों मालदीव में हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं। 
 
मलाइका की हॉलिडे तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीरों में मलाइका का बोल्ड अंदाज देखा जा सकता है। पूल में एन्जॉय करती मलाइका की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हैं।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन दिया, To infinity and beyond. कई फैंस उनकी टॉन्ड बॉडी की तारीफ कर रहे है तो कुछ उनकी टांग खींचते नजर आ रहे है। 
 
मलाइका लगातार अपनी वेकेशन फोटोज शेयर कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा के अर्जुन कपूर संग शादी की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने ऐसी खबरों को सिरे से नकार दिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी