अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरों पर बोनी कपूर ने दिया ये जवाब

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा की शादी की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरें थी कि दोनों 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरों पर अब बोनी कपूर का बयान समाने आया है।

खबरों के अनुसार अर्जुन के पापा बोनी कपूर ने इन खबरों का खंडन किया है। कहा जा रहा था कि अर्जुन और मलाइका की क्रिश्चियन वेडिंग होगी। दोनों पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने अपने रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया है। बोनी ने शादी की खबरों पर कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। इसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है।
 
अर्जुन और मलाइका को कई बार साथ में देखा जाता है। वो साथ में लंच और डिनर डेट पर जाते अक्सर दिख जाते हैं। पिछले साल अक्टूबर में मलाइका का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए अर्जुन मिलान भी गए थे। बोनी कपूर, अर्जुन और मलाइका की शादी को लेकर कभी राजी नहीं थे क्योंकि सलमान खान और उनकी फैमिली के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। बताया जाता है कि बोनी कभी भी सलमान के साथ अपने रिश्ते को खराब नहीं करना चाहते हैं। यही वजह है कि वह नहीं चाहते हैं कि दोनों की शादी हो।
 
मलाइका-अरबाज़ के तलाक के पहले भी अर्जुन संग मलाइका का नाम जुड़ा था। मलाइका से पहले अर्जुन, सलमान खान की बहन अर्पिता खान को भी डेट कर चुके हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी