अनुष्का शर्मा की 10 महीने की बेटी को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (12:03 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की 10 महीने की बेटी वामिका को हाल ही में ऑनलाइन रेप की धमकी दी गई थी। अब इस मामले में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

 
बताया जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में लगातार भारत की हार के बाद इस 23 वर्षीय शख्स ने विराट और अनुष्का की बेटी को रेप की धमकी दी थी। यह शख्स पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
 
खबरों के अनुसार पुलिस आरोपी को हैदराबाद से मुंबई ला रही है। पुलिस आरोपी को मुंबई लाकर जांच करेगी। दिल्‍ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्‍वाती मालीवाल ने धमकी देने के मामले में दिल्‍ली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। 
 
बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस साल 11 जनवरी को एक बेटी के माता-पिता बने थे। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। इस कपल ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी