कलियों का चमन नामक गाने से मेघना नायडू वर्ष 2000 में सुर्खियों में आई थीं। कुछ दक्षिण भारतीय फिल्म करने के बाद हिंदी फिल्मों में उन्होंने 2003 में प्रदर्शित फिल्म 'हवस' से अपना करियर शुरू किया। मेघना ने इसके बाद कुछ फिल्में की, लेकिन ज्यादातर 'बी' ग्रेड थी और उन्हें सफलता नहीं मिली। इस वर्ष प्रदर्शित हुई 'क्या कूल हैं हम 3' में भी वे नजर आई थीं।