अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' के निर्देशक जगन शक्ति अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

सोमवार, 27 जनवरी 2020 (13:05 IST)
अक्षय कुमार को लेकर जगन शक्ति ने 'मिशन मंगल' (2018) बनाई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। अक्षय की यह पहली फिल्म थी जिसने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। 
 
जगन शक्ति इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
बताया जा रहा है उनके ब्रेन में एक ब्लड क्लॉट है और उसी के कारण उनकी तबियत बिगड़ी। 
 
दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि जगन अपने दोस्तों के साथ थे। अचानक बेहोश होकर गिर गए और उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनके परिवार वाले फौरन पहुंचे। 
 
बॉलीवुड के तमाम लोग जगन शक्ति की हालत को लेकर चिंतित हैं और पता लगा रहे हैं कि उनकी तबियत फिलहाल कैसी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी