क्या मुनव्वर फारूकी और नजीला का हुआ ब्रेकअप? कॉमेडियन ने बताई सच्चाई

Webdunia
शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (12:23 IST)
स्टैंड अप कॉमेडी मुनव्वर फारूकी और अंजली अरोरा का रोमांस कंगना रनौट के शो 'लॉकअप' में छाया हुआ था। लेकिन शो का विनर बनने के बाद मुन्नवर ने अपनी गर्लफ्रेंड नजीला के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा कर सभी को चौंका दिया था। नाजीला के एक फेमस यूट्यूबर हैं।

 
मुन्नवर और नजीला को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों साथ में एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए। वहीं हाल ही में इस कपल के ब्रेकअप की खबर सामने आई। अब कॉमेडियन ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
 
मुनव्वर फारूकी ने गर्लफ्रेंड नाजीला के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह अभी भी नाजिल के साथ रिलेशनशिप में हैं। वीडियो में मुनव्वर अपने और नाजिला के ब्रेकअप पर लिखे आर्टिकल को दिखा रहे हैं।
 
इसके बाद वीडियो में नजीला नजर आ रही हैं, जो गोला खा रही हैं। वीडियो में दोनों को ब्रेकअप आर्टिकल पर हंसते हुए देखा जा सकता है। मुनव्वर ये भी कहते हैं, 'क्या फूंक रहे ये लोग?'
 
इस वीडियो से साफ है कि, मुनव्वर और नाजील अभी भी रिलेशनशिप में हैं। मुनव्वर फारूकी और नजीला दिसंबर 2021 से एक-दूसरे को डेट कररहे हैं। लेकिन इस बारे में जानकारी दोनों ने लॉकअप खत्म होने के बाद फैन्स को दी थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख