क्या... नरगिस फाखरी मां बनने वाली हैं?

Webdunia
नरगिस फाखरी के बारे में यह बात तेजी से फैली कि वे प्रेगनेंट हैं। सबूत में फोटो भी दिखा दिया गया। वे एअरपोर्ट पर स्पॉट हुईं और उनका बेबी बम्प नजर आ रहा है। फोटोग्राफर्स को देख उन्होंने अपना चेहरा छिपाया और वहां से भाग खड़ी हुईं। उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज़ भी नहीं दिया। जंगल में आग की तरह यह बात तेजी से फैली। 
 
नरगिस ने बात ज्यादा फैले उसके पहले ही ट्वीट किया। उन्होंने इस बात को हंसी में उड़ा दिया और साफ पता चल गया कि यह बात फिजूल है। फोटो ही कुछ इस तरह आ गया कि उनका बेबी बम्प लग रहा है। 


 
नरगिस का नाम लगातार उदय चोपड़ा के साथ जोड़ा जाता रहा है। कई बार दोनों के छुट्टियां मनाते हुए फोटो भी सामने आए। उनमें ब्रेकअप हुआ या नहीं, इस पर संदेह है। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख