नतालिया को दी गई पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड (फोटो)

Webdunia
हाल ही में अंबानीज़ ने अपने घर एंटीलिया में रशियन स्टार नतालिया वोडियानोवा के स्वागत में भव्य पार्टी रखी। इसमें कई ए-लिस्टर्स लोग मौजूद थे। बॉलीवुड ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, जैकलीन फर्नांडीस, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, रितिक रोशन, जाह्नवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, नेहा धूपिया आदि इसमें शामिल थे। 
करीना इस समय 'वीरे दी वेडिंग' नामक मूवी कर रही हैं और व्यस्त शेड्युल में से समय निकाल कर वे आईं। करीना और करिश्मा के साथ अरमान जैन नजर आए। 

ज्यादातर सेलिब्रिटीज़ ने इस पार्टी के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिनमें नतालिया भी शामिल हैं। सभी ने नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी को शानदार पार्टी के लिए धन्यवाद दिया। 



मनीष मल्होत्रा ने श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ शेयर किया और उन्हें यंग स्टाइल गर्ल्स लिखा। 



मलाइका अरोरा, नतालिया और पद्मालक्ष्मी के साथ नजर आईं। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख