येलो साड़ी में निक्की तंबोली का बोल्ड लुक, तस्वीरें वायरल

रविवार, 28 अगस्त 2022 (12:54 IST)
बिग बॉस फेम निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट अदाओं से इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं। 
हाल ही में निक्की ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका बोल्ड अवतार नजर आ रहा है। निक्की तंबोली येलो कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं।
 
साड़ी के साथ निक्की ने प्रिंटेड बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें येलो स्ट्रेप्स हैं। लाइट मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने बाल खुले रखे हैं।
तस्वीरों में निक्की अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। अभी वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं तो कभी अपने अपने बालों से खेल रही हैं। 
 
निक्की तंबोली का यह सिजलिंग लुक इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस जमकर इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी