6 हीरो 10 हीरोइन के साथ नो एंट्री के सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार, सलमान-बोनी में तनाव के कारण अटकी फिल्म!

शनिवार, 16 नवंबर 2019 (13:04 IST)
नो एंट्री जब से रिलीज हुई तब से फिल्म के सीक्वल की चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म का नाम भी तय हो गया है- नो एंट्री में एंट्री। फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने स्क्रिप्ट भी लिख डाली है, लेकिन गेंद अब निर्माता बोनी कपूर के पाले में हैं। यदि वे हरी झंडी दिखाएंगे तभी फिल्म की शूटिंग और स्टार कास्ट का काम शुरू हो पाएगा।


 
निर्देशक अनीस बज्मी के अनुसार उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है। इस बार इसमें 6 हीरो होंगे और सभी का डबल रोल होगा। हीरोइनें एक-दो नहीं बल्कि दस होगी। 
 
अनीस के अनुसार उनके द्वारा यह लिखी गई अब तक की सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट है। उन्होंने स्क्रिप्ट फाइनल कर निर्माता बोनी कपूर को दे दी है और अब बोनी को ही फैसला लेना है। 


 
सलमान खान के कारण बोनी फैसला नहीं ले पा रहे हैं। नो एंट्री में सलमान के साथ अनिल कपूर और फरदीन खान भी थे। सीक्वल भी सलमान को लेकर प्लान किया गया था। सलमान ने दो-तीन बार स्क्रिप्ट में बदलाव भी करवाए, लेकिन बाद में बात अटक गई। 


 
सभी जानते हैं कि सलमान के भाई अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोरा के साथ बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर का अफेयर इन दिनों चल रहा है। इसको लेकर सलमान और बोनी के रिश्तों में तनाव आ गया है। 
 
संभव है कि दोनों एक-दूसरे का सामना करने से बच रहे हों। इसलिए बात अटक गई है। ये भी संभव है कि सलमान के बिना ही बोनी कपूर 'नो एंट्री' का सीक्वल बनाएं, लेकिन अभी वे कोई भी फैसला लेने से बच रहे हैं। 
 
फिल्म बनेगी या नहीं यह भी तय नहीं है। खुद अनीस नहीं जानते कि नो एंट्री के सीक्वल का क्या होगा? 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी