जिमवियर पहनकर अपनी दुल्हनिया आयरा को लेने पहुंचे नूपुर शिखरे, दौड़ लगाते हुए पहुंचे वेडिंग वेन्यू

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (11:37 IST)
Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान की लाडली बेटी आयरा खान ने 3 जनवरी को फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे संग शादी रचा ली है। दोनों ने मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में रजिस्टर्ड मैरिज की। डॉक्यूमेंट्स पर साइन करके आयरा और नूपुर ऑफिशियल पति-पत्नी बन गए हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आयरा और नूपुर ने बेहद ही अलग अंदाज में शादी रचाई है। इस खास मौके पर नूपुर शेरवानी की जगह जिमवियर पहनकर अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे। वहीं बरात की जगत वे अपने दोस्तों के संग 8 किलोमीटर रनिंग करके वेडिंग वेन्यू पहुंचे। नूपुर ब्लैक बनियान और शॉर्ट्स में सभी का ध्यान खींच रहे थे। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं वेडिंग के लिए आयरा खान ने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया। आयरा ने गोल्डन कलर की धोती के साथ ब्लैक कढ़ाई वाले कंट्रास्टिंग ब्लाउज और दुप्पटा कैरी किया। इसके साथ उन्होंने पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनी हुई थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर आयरा और नूपुर की शादी की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में नूपुर शिखरे बनियान और शॉर्ट्स पहनकर ढोलक की थाप पर अपने परिवार के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के शादी करने के अलग अंदाज को देखकर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

एक यूजर ने लिखा, 'दूल्हा शादी करने गया है या जिम में एक्सरसाइज करने...यह एक दुल्हन के लिए कितना शर्मनाक है।' एक अन्य ने लिखा, 'वह बनियान और शॉर्ट्स में आया...तुम्हारे पूरे परिवार के ड्रेसिंग सेंस को क्या हुआ है?' 
 
बता दें कि आयरा और नूपुर ने 22 सितंबर 2022 को सगाई की थी। वहीं 3 जनवरी को रजिस्टर मैरिज के बाद अब यह कपल 8 जनवरी को उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाला है। इसके बाद 13 जनवरी को एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें कई सेलेब्स शिरकत करेंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी