एडम जे ग्रेव्स और सुचित्रा मट्टई द्वारा निर्देशित 'अनुजा' नौ साल की एक प्रतिभाशाली अनुजा की कहानी है, जिसे अपनी शिक्षा और फैक्टरी में काम करने के बीच किसी एक का चयन करना पड़ता है। यह एक ऐसा फैसला है जो उसके और उसकी बहन के भविष्य को आकार देगा। इसमें सजदा पठान और अनन्या शानबाग मुख्य भूमिका में हैं।
'अनुजा' का फिलहाल नेटफ्लिक्स पर प्रसारण हो रहा है। इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता दो बार ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली गुनीत मोंगा और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस हैं तथा हॉलीवुड अभिनेत्री-लेखिका मिंडी कलिंग निर्माता हैं। इसका निर्माण सलाम बालक ट्रस्ट (एसबीटी) के सहयोग से किया गया है। इसके अलावा इसके निर्माताओं में शाइन ग्लोबल और कृष्ण नाइक फिल्म्स शामिल है।