कैटरीना कैफ को बेस्ट अडवाइजर मानती हैं परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने फैंस को एक बेहद प्‍यारा सरप्राइज दिया। परिणीति चोपड़ा ने फैंस के लिए अपने ट्विटर पर 'आस्क परिणीति' सेशन रखा। इसमें फैंस ने परिणीति से कभी उनकी फिल्‍म तो कभी उनकी लाइफ के बारे में सवाल किए और वह उन सबके जवाब दे रही थीं।
 
सेशन के दौरान एक फैन ने परिणीति से कैटरीना कैफ के बारे में सवाल पूछा। जहां उन्‍हें एक ही शब्‍द में जवाब देना था लेकिन परिणीति इसका जवाब एक शब्‍द में नहीं दे पाई। 
 
परिणीति ने कहा कि कैटरीना कैफ एक बेस्‍ट अडवाइजर हैं। कैटरीना के पास वर्ल्‍ड की बेस्‍ट अडवाइस होती है। साथ ही वह हमेशा ही सभी में अच्‍छा ही देखती है। परिणीति के इस जवाब पर फैंस ने खूब प्‍यारे-प्‍यारे कॉमेंट्स किए। 
 
परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के अलावा सायना नेहवाल की बायोपिक और जबरिया जोड़ी को लेकर भी चर्चा में हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ परिणीति की फिल्म जबरिया जोड़ी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी