इमोशनल हुईं परिणीति चोपड़ा तो राघव ने पोंछे आंसू, एक्ट्रेस ने शेयर की सगाई की अनसीन तस्वीरें

WD Entertainment Desk

सोमवार, 22 मई 2023 (14:07 IST)
parineeti chopra : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने 13 मई को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की है। कपल की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। परिणीति फैंस के साथ अपनी सगाई की अनसीन तस्वीरें शेयर करके उन पलों को याद कर रही हैं, जो अद्भुत और बहुत प्यारे हैं।
 
परिणीति चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी सगाई की अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। इन तस्वीरों में परिणीति इमोशनल भी नजर आ रही हैं और राघव चड्ढा उनके आंसू पोछते दिख रहे हैं। 
 
पहली तस्वीर में राघव और परिणीति रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में परिणीति के दोनों भाई नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में परिणीति अपनी मां पर प्यार लुटाती दिख रही हैं। एक अन्य तस्वीर में परिणीति और राघव अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं। 
 
पांचवीं तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा राघव चड्ढा को टीका करती दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में परिणीति काफी इमोशनल दिख रही हैं वहीं कुछ में वह अपने परिवार के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ परिणीति ने अपने मंगेतर के लिए एक खास नोट भी लिखा।
 
परिणीति चोपड़ा ने लिखा, आपको बस पता चल ही जाता है। साथ में बस एक बार ब्रेकफास्ट किया और मैं में समझ गई- कि मुझे वो मिल गया। सबसे अद्भुत इंसान जिसकी खामोश ताकत, शांति पहुंचाने वाली, पीसफुल और इंस्पायरिंग होगी। उकसा सपोर्ट, ह्यूमर, बुद्धि और दोस्ती सच्ची खुशी देने वाला है। वह मेरा घर है। हमारी सगाई पार्टी एक सपने को जीने जैसी थी। एक ऐसा सपना जो प्यार, हंसी, इमोशन और बहुत सारे डांस के साथ खूबसूरती से सच हो रहा था। 
 
बता दें परिणीति और राघव चड्ढा ने पंजाबी रीति-रिवाज से दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की। दोनों की सगाई में बॉलीवुड और राजनीति के कई दिग्गजों ने भी शिरकत की थी। कपल की सगाई में पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी