पायल रोहतगी को कोर्ट ने सुनाई 24 दिसंबर तक जेल की सजा, नेहरू पर विवादित वीडियो बनाने का है आरोप

सोमवार, 16 दिसंबर 2019 (14:46 IST)
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 
अब इस मामले में पायल रोहतगी को कोर्ट ने 24 दिसंबर तक के लिए जेल की सजा सुनाई है। पायल को हाल ही में बूंदी पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था।

ALSO READ: पायल रोहतगी के बचाव में आईं कोएना मित्रा और रीमा कागती, पति संग्राम सिंह ने भी की पीएम मोदी से यह अपील
 
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी पायल रोहतगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जरिए दी थी। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। क्योंकि उन्होंने मोतीलाल नेहरू पर गूगल से जानकारी लेकर वीडियो बनाया था। 
 
गिरफ्तारी के बाद पायल के पति संग्राम सिंह ने ट्विटर पर पीएम मोदी और गृह मंत्रालय से मदद मांगी थी। हालांकि उन्हें इस मामले में कोई मदद नहीं मिली है। उनकी जमानत याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया जिसके बाद अब वह 24 दिसंबर तक जेल में रहेंगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी