'किसी का भाई किसी की जान' के सेट पर पूजा हेगड़े ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, देखिए वीडियो

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 (14:29 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े 13 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पूजा जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं। पूजा का बर्थडे सलमान ने फिल्म के सेट पर मनाया। पूजा हेगड़े के जन्मदिन से सेट से एक वीडियो सामने आई है, जिसमें पूरे टीम को एक साथ कैप्चर किया गया है।

 
हाल ही में सलमान खान फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर उन पलों को कैद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान और दग्गुबाती वेंकटेश और जगपति बाबू, पूजा हेगड़े का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सभी को जन्मदिन का गाना गाते हुए देखा जा सकता है। 
 
इस दौरान सभी अन्य कलाकारों को एक साथ अच्छा समय बिताने हुए देखा जा सकता है। जबकि, अब हम सभी ने शानदार कास्ट को देख लिया है, ऐसे में अब इस चीज ने उन सभी को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शकों के उत्साह बढ़ा दिया है।
 
किसी का भाई किसी की जान, फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित एक एक्शन से भरपूर एंटरटेनर है और इसमें सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश ने एक विशाल पैन इंडियन एन्सेम्बल कास्ट के साथ मुख्य भूमिका निभाई है, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
Edited by : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी