प्री-मैच्योर हैं प्रियंका चोपड़ा की बेटी, डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले हुआ जन्म

रविवार, 23 जनवरी 2022 (11:04 IST)
बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर किलकारियां गूंज गई हैं। प्रियंका सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। उन्होंने इस बात की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने यह नहीं बताया कि उनके वहां बेटा हुआ है या बेटी।

 
खबरों के अनुसार प्रियंका के घर बेटी ने जन्म लिया है। बच्चे को लेकर कई सारे सवाल भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका के बच्चे ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले जन्म लिया है। मतलब प्रियंका का बेबी प्री-मैच्योर है। 
 
बच्चा लॉस एंजेलिस के बाहरी इलाके सदर्न कैलिफोर्निया के एक हॉस्पिटल में हुआ है। प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण बेबी फिलहाल काफी कमजोर है। ऐसे में निक-प्रियंका ने यह फैसला किया है कि, जब तक बेबी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाती, तब तक वह अस्पताल में ही रहेगी। 
 
प्रियंका ने मां बनने की खुशखबरी शेयर करते हुए पोस्ट किया था, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि, हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान प्राइवेसी की मांग करते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान में शादी रचाई थी। दोनों शादी के तीन साल बाद माता-पिता बने हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी