शादी के लिए नहीं बल्कि इस वजह से प्रियंका ने छोड़ी 'भारत' और दिया सलमान को झटका

सलमान खान की 'भारत' जैसी बड़ी फिल्म छोड़ कर प्रियंका चोपड़ा ने सभी को चौंका दिया। कुछ लोगों ने इसे अनप्रोफेशनल व्यवहार माना। कुछ लोगों का कहना था कि प्रियंका अब सगाई और शादी के मूड में हैं इसलिए फिल्म छोड़ कर उन्होंने बड़ी गलती नही की है। आखिर सभी की अपनी पर्सनल लाइफ भी होती है। लेकिन अब जो कारण सामने आया है वो जान कर आप भी चौंक जाएंगे। 

 
प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' इसलिए छोड़ी क्योंकि उन्हें इससे भी बड़ी एक हॉलीवुड मूवी मिल गई। इस हॉलीवुड मूवी को छोड़ना उन्होंने ठीक नहीं समझा और सलमान की फिल्म को 'ना' कहना ज्यादा ठीक समझा। इस हॉलीवुड मूवी और 'भारत' को एक ही डेट्स चाहिए थी। प्रियंका दोनों फिल्म नहीं कर सकती थीं, लिहाजा उन्होंने भारत को ठुकरा कर सलमान और अली अब्बास ज़फर को मुश्किल में डाल दिया था। वो तो कैटरीना कैफ ऐन मौके पर यह फिल्म करने के लिए तैयार हो गईं। 

ALSO READ: साड़ी में भीगती इन खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस का रेनी लुक
 
क्वांटिको के बाद प्रियंका को हॉलीवुड से ऑफर नहीं आ रहा था तो उन्होंने 'भारत' साइन कर ली। सूत्रों के अनुसार इसी बीच उन्हें हॉलीवुड मूवी 'काउबॉय निंजा वाइकिंग' का ऑफर मिला। इसमें क्रिस पैट की हीरोइन बनने का मौका मिलेगा। इस फिल्म को गेम ऑफ थ्रोन्स के निर्देशक मिशेल मैकलेरन और यूनिवर्सल स्टूडियोज़ बनाएंगे।
 
प्रियंका ने क्रिस पैट के साथ स्क्रीन टेस्ट भी दिया था। यह पसंद आने भर ही उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई और उन्होंने 'भारत' छोड़ने में देर नहीं लगाई। अब तो सलमान और भी नाराज हो जाएंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी