'द स्काई इज पिंक' का प्रमोशन खत्म कर अमेरिका लौटीं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश अंदाज

सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (12:41 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपनी अप‍कमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी थीं। उन्होंने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग शहरों में फिल्म का प्रमोशन किया। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

ALSO READ: भूमि पेडनेकर ने जीता पहला इंटरनेशनल अवॉर्ड, तस्वीर शेयर कर जाहिर की खुशी
 
फिल्म को प्रमोट करने के बाद प्रिेयंका चोपड़ा अपने ससुराल अमेरिका लौट गई है। हाल ही में प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट किया गया। 
 
प्रियंका लगभग 15 दिनों से भारत में थीं और टीवी शोज में फरहान के साथ 'द स्काई इज पिंक' का प्रमोशन कर रही थीं। एयरपोर्ट पर प्रियंका ग्रे टर्टल नेक टॉप और ग्रे पैंटसूट में दिखाई दीं। इसके साथ उन्होंने फ्रेमलेस स्पेक्स और पिंक कलर के शूज पहन रखे थे।

'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा लगातार अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने निक और उनकी शादी को लेकर कई राज खोले।
 
सोनाली बोस के निर्देशन में बनी द स्काई इज पिंक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के माता-पिता आदिति और निरेन पर आधारित है। इस फिल्म में जायरा वसीम दोनों की बच्ची का रोल निभाएंगी। बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की कमबैक फिल्म द स्काई इज पिंक का ट्रेलर 10 सितंबर को रिलीज हुआ था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी