अमेरिका में भारतीय भोजन को मिस करती हैं प्रियंका चोपड़ा

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (18:42 IST)
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। निक जोनास से शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में रहने लगी हैं। लेकिन वहां प्रियंका चोपड़ा भारतीय व्यंजन को काफक्ष मिस करती हैं।

 
प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि उन्हें घर का बना भारतीय खाना बहुत पसंद है और जब वह अमेरिका में होती हैं तो दाल और रोटी बहुत मिस करती हैं।
 
अपने पसंदीदा भारतीय भोजन के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, मेरा पसंदीदा भारतीय भोजन घर का बना भारतीय भोजन है। मुझे बस रोटी, दाल बहुत पसंद है।
 
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशक रामिन बहारानी द्वारा किया गया है और इसमें राजकुमार राव, महेश मांजरेकर और विजय मौर्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के लिए प्रियंका को गोल्ड बेस्ट अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन मिला हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी