प्रियंका ने निक को मिलवाया अपने परिवार के क्यूट सदस्य से, देखिए फोटो

सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (11:00 IST)
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कयास लगाए जा रहे है कि दोनों 2018 तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 
 
दोनों का रिश्ता लगातार मजबूत होता जा रहा हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपनी और निक की तस्वीर शेयर करती रहती हैं। जिसमें दोनों के बीच का मजबूत रिश्ता नजर आता हैं। 
 
प्रियंका निक को अपने परिवार सभी सदस्यों से मिलवा रही हैं। निक भी इनके साथ नजदिकीयां बढ़ाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। हाल ही में प्रियंका ने निक को अपने परिवार के सबसे छोटे सदस्य से रूबरू करवाया। इसकी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें निक प्रियंका के भतीजे को खिलाते नजर आ रहे हैं। 
 
प्रियंका ने इस फोटो के साथ लिखा, भतीजा और ब्रो। फैंस इस क्यूट फोटो पर प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं साथ ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को भी बेस्ट विशेस दे रहे हैं।
 
रिपोर्ट्स कि माने तो प्रियंका चोपड़ा ने अपने मंगेतर निक के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा था। वह चांद के इंतजार में थीं ताकि व्रत खोल सकें। लंबे वक्त तक निक संग अपने रिश्ते को छिपाती रहीं प्रियंका अब खुल कर उनके साथ तस्वीरें पर शेयर करती नजर आती हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी