बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं‍ प्रियंका चोपड़ा, इस वजह से हुईं ट्रोल

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (16:00 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती भी पहली बार भारत आई हैं। भारत आते ही प्रियंका ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी अपकमिंग हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' का प्रमोशन भी किया।

 
अब प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। तस्वीरों में प्रियंका अपनी बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करती दिख रही हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा तस्वीरों में सूट पहनह और लाल दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही हैं। वहीं उनकी गोद में प्यारी सी बेटी मालती दिख रही हैं। तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'मालती मैरी की पहली भारत यात्रा श्री सिद्धिविनायक के आशीर्वाद से पूरी होनी थी।' 
 
प्रियंका और मालती की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स प्रियंका को सिद्धिविनायक मंदिर में मिले ‍वीआईपी ट्रीटमेंट की वजह से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि सिद्धिविनायक मंदिर में न तो फोटो खींचने की परमिशन है और न ही वीडियो बनाने की। तो फिर प्रियंका को इतनी छुट क्यों दी गई?
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। प्रियंका जल्द ही रुसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली है। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'एंडिंग थिंग्स', 'हेड्स ऑफ स्टेट' और 'लव अगेन' का भी हिस्सा है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख