अब रूस में धमाल मचाएगी 'पुष्पा द राइज', अल्लू अर्जुन होंगे प्रीमियर में शामिल

WD Entertainment Desk

शनिवार, 26 नवंबर 2022 (14:43 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जन के साथ रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका है। 

 
अब यह फिल्म रूस में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे लेकर फिल्म के अल्लू अर्जुन भी काफी उत्सुक है। 'पुष्पा : द राइज' रूस में दिसंबर 2022 में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म के प्रीमियर में अल्लू अर्जुन भी शामिल होंगे।
 
इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अल्लू अर्जुन अगले सप्ताह रूस जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म का अगला भाग 'पुष्पा : द रुल' जल्द रिलीज होने वाला है। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।
 
सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्प : द राइज' 2021 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद से ही दर्शक फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी