अंबानी परिवार की बहू के लिए जाह्नवी कपूर ने होस्ट की ब्राइडल शॉवर पार्टी, देखिए तस्वीरें

WD Entertainment Desk

सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (13:09 IST)
Radhika Merchant Bridal Shower Party: बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते दिनों दोनों का ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में आयोजित किया गया था। इस इवेंट में दुनियाभर के दिग्गजों ने शिरकत की थी। अब यह कपल जुलाई 2024 में शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 
 
शादी से पहले राधिका मर्चेट ने अपनी सहेलियों के लिए ब्राइडल शॉवर का अयोजन किया। इस ब्राइडल शॉवर पार्टी को बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने होस्ट किया। जाह्नवी कपूर ने राधिका मर्चेट की ब्राइडल शॉवर पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

तस्वीरों में राधिका मर्चेट अपनी गर्ल गैंग के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। दुल्हन राधिका व्हाइट कलर का कॉर्ड सेट पहने दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने सिल्वर एम्बेलिश्ड पंप हील्स अर सिर पर खूबसूरत क्राउन पहना हुआ है। 

ALSO READ: इस फिल्म के सेट पर हुई थी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली मुलाकात
 
वहीं राधिका की ब्राइड मेड्स जाह्नवी कपूर और अन्य ने पिंक कलर का स्लीक नाइट सूट पहना हुआ है। इसके साथ सभी ने स्टाइलिश क्राउन लगाया हुआ है। सभी राधिका मर्चेंट के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। 
 
अन्य तस्वीरों में जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और अनंत अंबानी भी नजर आ रहे हैं। सभी पार्टी में जमकर मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। 
 
इन तस्वीरों के साथ जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'सबसे खास दुल्हन के लिए एक प्रिंसेस डायरीज़ रॉयल स्लीपर पार्टी।' फैंस और सेलेब्स तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
 
जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास उलझ और देवरा जैसी फिल्में भी है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी