राज कुन्द्रा का जेल से लौटने के बाद बड़ा कदम, क्या शिल्पा शेट्टी के कहने पर ऐसा किया?

मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (12:56 IST)
राज कुन्द्रा जेल से बाहर आने के बाद नॉर्मल लाइफ की ओर लौट रहे हैं। पिछले कुछ महीने उनके लिए बहुत खराब रहे। जेल की हवा खानी पड़ी और प्रतिष्ठा धूमिल हुई। उनके कारण पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी नीचा देखना पड़ा। किसे पता था कि पैसों की खातिर राज ऐसा काम कर रहे हैं? मामला फिलहाल चल रहा है। 

राज के बारे में ताजा खबर यह है कि उन्होंने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिए हैं। ये अब नजर नहीं आ रहे हैं। अब राज अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना चाहते हैं। साथ ही सोशल मीडिया में उनके खिलाफ जो जहर उगला है उससे भी वे बचना चाहते हों। 

सूत्रों के अनुसार उन्हें यह सलाह पत्नी शिल्पा शेट्टी ने दी है। शिल्पा ने ही उन्हें कहा है कि कुछ दिनों के लिए उन्हें सोशल मीडिया से ब्रेक लेना चाहिए। वैसे राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। फोटो और वीडियो शेयर करते रहते थे। 
राज ने न केवल सोशल मीडिया से दूरी बना ली है बल्कि अब वे इवेंट में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। बाहर या पब्लिक प्लेस पर जाने से बच रहे हैं। फिलहाल वे लोगों का सामना करने की स्थिति में नहीं हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी