प्लेन में बैठकर देखने जाएंगे रजनीकांत की फिल्म

एअर एशिया ने रजनीकांत की आगामी फिल्म 'काबाली' की थीम पर अपने प्लेन को तैयार किया है। प्लेन के बाहरी हिस्से में रजनीकांत का फोटो और फिल्म का नाम नजर आ रहा है। प्लेन के अंदर भी फिल्म के पोस्टर्स, फोटो और वीडियो नजर आएंगे। 
फिल्म के रिलीज वाले दिन बंगलुरु से स्पेशल फ्लाइट चेन्नई जाएगी। इसमें 180 रजनीकांत के फैंस को ले जाया जाएगा। ये प्रशंसक चेन्नई में 'काबाली' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखेंगे और वापस बंगलुरु लौट जाएंगे। उन्हें खाना-पीना और मूवी के मर्चेंडाइज़ेस दिए जाएंगे।  बंगलुरु से चेन्नई जाने का प्रति व्यक्ति का खर्चा लगभग आठ हजार रुपये होगा।
 
नई दिल्ली, गोआ, पुणे और कोच्ची से भी इस तरह की फ्लाइट होंगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें