सलमान चाहे तो अभी फिल्म साइन कर लूं: रजनीकांत

रजनीकांत की आगामी फिल्म '2.0' के फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में जारी किए गए। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे जिनमें बॉलीवुड स्टार सलमान खान भी शामिल हैं। सलमान को बॉलीवुड का रजनीकांत भी कहा जाता है। 

 
जब रजनीकांत से पूछा गया कि क्या वे सलमान के साथ फिल्म करना पसंद करेंगे तो रजनीकांत ने जवाब दिया कि वे तो तैयार हैं। यदि सलमान हां कहें तो  मैं अभी फिल्म साइन कर लूं। रजनीकांत के अनुसार कौन सलमान के साथ फिल्म नहीं करना चाहेगा।
 
फिल्म '2.0' अगले वर्ष दिवाली पर प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में रजनीकांत के सामने अक्षय कुमार खलनायकी दिखाएंगे। अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने इतना मेकअप किसी फिल्म के लिए नहीं किया। अक्षय कुमार एक अलग ही लुक में नजर आएंगे और इसके लिए उन्हें घंटों तक मेकअप करवाना पड़ता है। 
 
फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स के बारे में कहा जा रहा है कि यह फिल्म हॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ देगी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें