रोहित रॉय पोस्ट कर बोले- रजनीकांत को हुआ कोरोना, जमकर हुए ट्रोल

शनिवार, 6 जून 2020 (12:47 IST)
कोरोना वायरस ने दुनियाभर में तहलका मचा रखा है। इस महामारी से अब तक लाखों लोग संक्रमित हो गए हैं। इसी बीच एक्टर रोहित रॉय को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत पर कोरोना को लेकर मजाक करना महंगा पड़ गया।

 
रोहित रॉय सोशल मीडिया पर एक एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को कोरोना हो गया है। रोहित रॉय ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'रजनीकांत का कोरोना पॉजिटिव आया है, अब कोरोना क्वारंटीन में है।' 
 
रोहित रॉय ने यूं तो यह पोस्ट मजाक में किया था, लेकिन रजनीकांत के फैंस को एक्टर का यह जोक पसंद नहीं आया। रोहित रॉय को उनके इस पोस्ट के लिए लोगों ने इंस्टाग्राम पर खूब खरी-खोटी सुनाई। मामला इतना बढ़ गया कि रोहित को माफी मांगनी पड़ी। 
 
 
रोहित रॉय ने रजनीकांत पर यह जोक पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'चलिए कोरोना को हराते हैं। जब आप काम पर वापस जाएं, तो सुरक्षित रहें। अपना मास्क पहने और बार-बार हाथ धोएं और उन्हें सेनिटाइज करें, जितना आप कर सकते हैं। वायरस हमें तब तक नुकसान नहीं पहुंचा सकता जब तक हम नहीं चाहते।' 
 
बवाल बढ़ता देख रोहित ने फैंस से माफी मांगी। उन्होंने लिखा, 'दोस्तों शांत हो जाइए। इतने रूखे मत बनिए। यह सिर्फ एक चुटकुला, एक मजाक है। और माफ करना, मुझे नहीं लगता कि यह बुरी नीयत से किया गया है। यह बिलकुल रजनी सर वाला जोक है और मेरा इरादा आप लोगों को हंसाने का था। कुछ कहने से पहले नीयत को समझिए। कम से कम मैंने आप लोगों को चोट पहुंचाने के लिए मजाक नहीं किया, जैसे कि आप लोग जानबूझकर मुझे चोट पहुंचाने के लिए संदेश लिख रहे हैं।'
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी