ऐसी थी राजू श्रीवास्तव की लव स्टोरी, पहली नजर में हो गया था शिखा से प्यार

WD Entertainment Desk

शनिवार, 1 जुलाई 2023 (11:54 IST)
Raju Srivastav Love Story: राजू श्रीवास्तव लोगों को हंसाने का काम करते थे, लेकिन पता नहीं था कि वे इस कदर रूला कर इतनी कम उम्र में ही दुनिया से विदा ले लेंगे। राजू श्रीवास्तव ने कई कॉमेडी शोज के अलावा फिल्मों में भी काम किया था। वह राजनीति में भी सक्रिय थे। राजू श्रीवास्तव ने 1 जुलाई 1993 में शिखा से शादी रचाई थी।
 
राजू श्रीवास्तव और शिखा की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। राजू ने शिखा को पहली बार अपने भाई की शादी में देखा था। शिखा को देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया था और तब उन्होंने शिखा से शादी करने को सोच लिया था। राजू को पता चला की शिखा उनकी भाभी के चाचा की बेटी हैं और इटावा में रहती हैं। 
 
1982 में किस्मत अजमाने मुंबई आए थे राजू 
इसके बाद राजू ने पहले शिखा के भाईयों से मेलजोल बढ़ाया। हर बार वो उनके भाईयों से मिलते, लेकिन शिखा से कुछ कह नहीं पाते। इस बीच साल 1982 में राजू श्रीवास्तव मुंबई आ गए अपनी किस्मत को अजमाने। वहां उन्होंने खूब मेहनत की और अपना नाम बनाया। बीत-बीच में राजू श्रीवास्तव, शिखा के घर खत भेजते रहते थे ये पता करने के लिए कि उसकी शादी तो कही और फिक्स तो नहीं हो गई। 
 
एक दिन राजू ने अपना रिश्ता उनके घर भिजवाया। जिसके बाद शिखा के भाई उनके मुंबई वाले घर को देखकर गए। उसके बाद दोनों की शादी तय हो गई। शिखा को पहली बार देखने के बाद राजू श्रीवास्तव ने उनसे शादी करने के लिए 12 साल तक इंतजार किया। दोनों के दो बच्चे भी है।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी