2 हफ्तों में शादी करने जा रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, इस खूबसूरत जगह लेंगे सात फेरे!

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (12:31 IST)
इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्तों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं चल रही हैं। बीते दिनों ही उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। हालांकि बाद में पता चला कि वो कार्ड फेक है। अब खबरें आ रही हैं कि रणबीर और आलिया इसी साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।


खबरों के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दो हफ्तों में शादी करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि आलिया और रणबीर ने अपनी शादी के लिए फ्रांस को चुना है। 
 
ALSO READ: पूजा भट्ट के लिए बेहद मुश्किल था शराब छोड़ना, सोशल मीडिया पर किया खुलासा
 
दावा किया जा रहा कि, आलिया भट्ट प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा की तर्ज पर फेमस डिजाइनर सब्यसांची से अपना शादी का जोड़ा तैयार करवा रही हैं। इसके अलावा अनुष्का और विराट की तरह ही आलिया और रणबीर ने शादी के खाने के लिए शेफ ऋतु डालमिया से बातचीत भी कर ली है।

वैसे अब तक इस खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर यह खबर सच निकलती है तो फैंस आलिया भट्ट को दुल्हन के लिबास में देखने के लिए बेताब नजर आएंगे। 
 
बीते दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का फेक वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस शादी के कार्ड के मुताबिक दोनों की शादी की डेट अगले साल 22 जनवरी बताई गई थी।

इस कार्ड पर आलिया की मां सोनी राजदान ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि  'यह एक गैर-मुद्दा है, कृपया इन सब अफवाहों को अहमियत ना दें, इतनी पब्लिसिटी के लिए ये योग्य नहीं है।'
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे। ये उनकी साथ में पहली फिल्म है। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी