पिछले दो-तीन साल में कपूर परिवार ने कई सदस्य को खोया। राज कपूर के मंझले बेटे ऋषि कपूर नहीं रहे, फिर छोटे बेटे राजीव कपूर का भी निधन हो गया। इनसे कुछ महीनों पहले राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर और बेटी का भी निधन हो गया था। इनका गहरा असर राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर पर हुआ है। वे उदास हैं और अपने भाइयों की मौत को उन्होंने दिल पर ले लिया है। रणधीर कपूर को Dementia नामक बीमारी हो गई है इसकी पुष्टि एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने की है।