आलिया भट्ट के साथ फिर रोमांस करेंगे रणवीर सिंह, करण जौहर की 'प्रेम कहानी' में आएंगे नजर!

शुक्रवार, 4 जून 2021 (11:23 IST)
फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि यह जोड़ी एकबार फिर पर्दे पर रोमांस करती नजर आएंगी। दोनों करण जौहर की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।

 
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का टाइटल 'प्रेम कहानी' रखा गया है। निर्माता एक अलग लेकिन रिलेटेड टाइटल की तलाश में थे और तभी उनको प्रेम कहानी नाम पसंद आया है।
 
खबरों के अनुसार फिल्म मई के महीने में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार थी, लेकिन कोरोना ने निर्देशक की योजनाओं पर पानी फेर दिया। फिल्म पूरी तरह से दो अपोजिट किरदारों की लव स्टोरी है। 
 
मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग की तैयारियां शुरू करने से पहले क्रू मेंबर्स को वैक्सीन लगवाने का प्रॉसेस शुरू किया है। सेट डिजाइनिंग से लेकर सभी ‍चीज वर्क इन प्रोग्रेस में है। बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम ने कहानी और डायलॉग को लिख कर पूरा कर लिया है।
 
गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह करण जौहर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त' में भी नजर आने वाल हैं। हालांकि करण जौहर ने अभी अपने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को होल्ड पर कर दिया है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, करीना कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी