रणवीर सिंह ने बनाई 'तुम क्या मिले' गाने पर रील, आलिया भट्ट ने दिया ऐसा रिएक्शन

WD Entertainment Desk

रविवार, 2 जुलाई 2023 (11:53 IST)
ranveer singh reel: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हुआ है, जिसमें आलिया और रणवीर की दबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
 
कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट ने अपने अकाउंट पर इस गाने पर पहाड़ों और समुद्र के किनारे रील बनाकर शेयर की थी। अब रणवीर सिंह ने आलिया की इस रील में कई जगहों पर खुद को फोटोशॉप कर इसी गाने पर रील शेयर की।
 
इस वीडियो में रणवीर सिंह बीज कलर की शर्ट, डेनिम जींस और बूट्स में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सनग्लासेस भी लगाए हुए हैं। वीडियो की शुरुआत में रणवीर गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में उन्होंने अलग-अलग सी बीच की फोटो लगाई है। 
 
रणवीर ने वीडियो में कंप्यूटर से तैयार की गई फोटो और मैट्रिक्स डिजिटल रेन जैसे क्रिएटिव फीचर्स का इस्तेमाल भी किया है। इसके अलावा उन्होंने कहीं-कहीं पर वीडियो में आलिया की फोटो का इस्तेमाल भी किया है।
 
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, 'आलिया के रील जितना बजट नहीं था।' आलिया ने इस वीडियो पर रिएक्ट भी किया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा है लीजेंड!
 
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी