सोशल मीडिया पर छाई रणवीर सिंह की शर्टलेस तस्वीर, फैंस कर रहे मजेदार कमेंट्स

रणवीर सिंह अपने फैंस और ड्रेसिंग सेंस के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। रणवीर सिंह इन‍ दिनों लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म 83 की तैयारी कर रहे है। इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।


Photo : Instagram
हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की है जिसपर फैंस के मजेदार रिएक्शन आ रहे है। तस्वीर में रणवीर सनग्लासेज लगाए हुए और पीले रंग का टॉवल सिर पर रखे नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हीट वेव इन यूके।'

ALSO READ: Box Office पर साहो पहले दिन 100 करोड़ पार
 
रणवीर की इस फोटो पर फैंस के भी अलग अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई तंदूरी मुर्गा लग रहे हो कसम से। एक ने लिखा- लेडीज लोग पर रहम करो। 
 
एक यूजर ने रणवीर की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- अगर गलती से भी दीपिका को पता चल गया कि तुमने ऐसी फोटो रखी है तो तलाक होने में देर नहीं लगेगी। एक यूजर ने लिखा, पाजी तुस्सी तो ऐसे ही इत्ते हॉट हो तो फिर क्यों स्टीम बाथ ले रहे हो। पानी विच आग लग जानी है।
 
रणवीर इन दिनों 83 की शूटिंग में बिजी हैं। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। वह कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी