'जयेशभाई जोरदार' को रणवीर सिंह ने बताया बेहद भावुक फिल्म, बोले- रुलाएगी नहीं तो पैसा वापस...

बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (16:54 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही यशराज फिल्म्स की 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह गुजराती शख्स का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं अब रणवीर ने इस फिल्म को लेकर एक खुलासा किया है।

 
रणवीर सिंह ने फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर बताया, 'यह बेहद भावुक फिल्म है, जो लोगों को बेहद रूलाएगी।' एक्टर ने कहा कि ये एक ऐसी फिल्म है जो अगर रुलाएगी नहीं तो पैसा वापस।
 
गौरतलब है कि फिल्म जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह एक गुजराती व्यक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जो समाज की पितृसत्तात्मक सोच और कुर्तियों का पुरजोर विरोध करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडेय,बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। 
 
दिव्यांग टक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी